फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नर्सरी रोड पर बेलगाम डंपरों से लग रहा जाम

Mon, 04 May 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों और राहगीरों को बना है खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत नर्सरी रोड पर इन दिनों रेत और पत्थर से भरे डंपरों की भारी आवाजाही से लोग परेशान हो चुके हैं। बेलगाम डंपरों के कारण कई बार यहां जाम लग रहा है और लोगों व स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रमेश चंद्र थपलियाल, दिनेश, अमित, नाजिम और आशुतोष ने बताया कि नर्सरी रोड पहले से ही संकरी है और मार्ग पर ढलान भी अधिक है। अलकेश्वर घाट की ओर जाने वाले इन डंपरों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं है। इस मार्ग से रोजाना चार से पांच स्कूलों के बच्चे गुजरते हैं और डंपरों की तेज रफ्तार से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। शंकर और आनंद भंडारी का कहना है कि डंपरों की वजह से अक्सर बच्चों की स्कूल बसें और ऑफिस जाने वाले लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते। लोगों ने प्रशासन से स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय इस मार्ग पर डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार का कहना है कि शिकायत का संज्ञान लिया गया है। मौके पर पुलिस टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। यातायात व्यवस्था बाधित न हो और आमजन को परेशानी न हो इसके लिए डंपर चालकों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें