फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नहीं सुधर पाई नगर के आंतरिक मार्गों की दशा, नर्सरी रोड़ पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के आंतरिक मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन दुपहिया वाहन चालक और स्कूूली बच्चे इन गड्ढों में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। जबकि कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने समस्या पर आक्रोश जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि नगर निगम बनने के बाद नगर के रास्तों और नालियों की दशा सुधरेगी। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी नगर और गलियों की क्षतिग्रस्त सड़कों की दशा नहीं बदल पाई है। नगर के हनुमान मंदिर, कंसमर्दनी, नर्सरी रोड़, शक्ति विहार, अलकनंदा विहार, तिवाड़ी मोहल्ला और भक्तियाना आदि के आंतरिक मार्ग, श्रीकोट में नागराजा मार्ग सहित नगर के अन्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो रहे हैं। जबकि नर्सरी रोड़ पर पानी बहने से बने कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों और आम लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के सहायक आयुक्त रविराज बंगारी ने बताया कि मार्गोंं की मरम्मत और नाली निर्माण आदि कार्यों के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। जल्द ही वर्क ऑडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें