फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कुलपति की नियुक्ति की मांग को लेकर आइसा संगठन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कुलपति की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्रों की ओर से बिरला परिसर गेट पर केंद्र सरकार एवं शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। यहां आइसा छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने नारेबाजी करते हुए शीघ्र स्थायी कुलपति नियुक्त किए जाने की मांग की। 31 अक्तूबर को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो़ अन्नपूर्णा नौटियाल का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, तब से कुलपति का पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री के नेतृत्व में आइसा छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने बिरला परिसर गेट के पास हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने केंद्र सरकार व शिक्षा मंत्रालय पर नियुक्ति में लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान गढ़वाल विश्वविद्यालय की छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री ने कहा कि 22 दिन बीतने के बाद भी कुलपति की नियुक्ति न हो पाना केंद्र सरकार एवं शिक्षा मंत्रालय के छात्रों के प्रति लापरवाह रवैये को दर्शाता है। सभी असमंजस में हैं कि हमारा कुलपति कौन है, वहीं कार्यवाहक कुलपति की व्यवस्था भी नहीं की गई है। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रोबिन सिंह असवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति, प्रतिकुलपति के पद खाली हैं एवं कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद कार्यवाहक अधिकारियों के भरोसे चल रहे हैं। विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण कार्य अटके पड़े हैं, छात्रों की उपाधि बनने में समस्याएं आ रही हैं, विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह होने की भी अभी तक कोई सूचना नहीं है। कहा कि विवि में बड़े स्तर पर जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बड़े स्तर पर छात्र-छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्र कार्यकारिणी सदस्य शिवांक नौटियाल ने कहा कि अगर शीघ्र ही रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की जाती है तो छात्र संगठन आइसा द्वारा बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रवेश बुटोला, आयुष, अनुष्का, मनीषा, अनुष्का, अंकित, अरुणेश और दीपा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें