फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी

Sun, 06 Sep 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में एक ही व्यक्ति था सवार, अन्य थे बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु ही मौजूद था। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया है।
विज्ञापन

कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से चार लोग केदारनाथ यात्रा पर आए थे। शनिवार देर शाम जब वे यात्रा से लौट रहे थे तभी तोताघाटी के समीप चालक पंकज कुमार, लखन शाह और ईश्वर तेली शौच के लिए कार से बाहर उतरे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी कार अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर ढलान में फिसलने लगी। साथी श्रद्धालु कार पकड़ने दौड़े लेकिन इससे पहले ही वाहन खाई में गिर गया। वाहन में कार स्वामी देवीलाल (46) निवासी सगनेर सुभाष नगर, भीलवाड़ा राजस्थान सवार थे। साथियों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस चौकी बचेली खाल से पुलिस बल आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम खाई में उतरकर कार सवार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें