फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के समीप पहुंचते ही कार खाई में गिरी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से पयाल गांव लौट रही कार गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दो बुजुर्ग महिलाओं सहित एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों में एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बाह बाजार थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पौड़ी जिले के पयालगांव निवासी दो बुजुर्ग महिलाएं व एक व्यक्ति दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। शनिवार को गांव के निकट पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पयालगांव की चंद्रमा देवी (75), भामा देवी (65) व सूरज (40) पुत्र रामचंद्र घायल हो गए। संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 से सीएचसी हिंडोलाखाल पहुंचाया। घायलों में चंद्रमा देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रेस्क्यू में एसआई अकरम अहमद, एचसी अरविंद कुमार, सिपाही पंकज, विजेंद्र, हरीश, होमगार्ड नंद किशोर, संजय, भरत सिह आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें