फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पिंजरे में कैद गुलदार का रविवार को भी नहीं हो पाया मेडिकल

Sun, 23 Nov 2025 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजरे में कैद गुलदार का रविवार को भी नहीं हो पाया मेडिकल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली। पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांव घंडियाल में शनिवार सुबह पिंजरे में कैद हुए गुलदार का रविवार को भी मेडिकल नहीं हो पाया है। वन विभाग अब सोमवार को मेडिकल कराने की बात कर रहा है। वन विभाग की ओर से मटगल, बगड़ी गांव समेत चार जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बगड़ीगाड की ग्राम प्रधान झलकारी देवी ने बताया कि रविवार को भी उनकी ग्रामसभा में गुलदार कहीं नजर नहीं आया है। मटगल गांव में गुलदार के भेड़ को मारने के बाद वहां भी पिंजरा लगा दिया गया है। ग्रामीणों में अब भी दहशत बनी हुई है। उधर, पोखड़ा के रेंजर नक्षत्र शाह ने कहा कि पशु चिकित्सक के क्षेत्र में मौजूद न होने के कारण घंडियाल में पिंजरे में कैद गुलदार का रविवार को भी मेडिकल नहीं हो पाया है। सोमवार को गुलदार का मेडिकल किया जाएगा। क्षेत्र में गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए आठ ट्रैप कैमरे व चार पिंजरे लगाए गए हैं। 30 वनकर्मियों की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें