फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर टक्कर मारने के बाद भागा बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक सवार आबकारी निरीक्षक की कार को टक्कर मारकर भाग गया। आबकारी निरीक्षक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक कीर्तिनगर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि बेटी की तबियत खराब होने पर वह अपनी कार से राजकीय संयुक्त अस्पताल जा रहे थे। अस्पताल की एप्रोच रोड के समीप तेज गति से आती एक बाइक ने उनकी कार पर पीछे से टक्कर मार दी। जब उन्होंने नुकसान की भरपाई के लिए कहा, तो बाइक सवार का साथी बहस करने लगा। इसके बाद वह दोनों फरार हो गए। उन्होंने बाइक की फोटो खींचने के साथ ही नंबर भी नोट किया है। चौहान ने बाइक सवार से नुकसान की भरपाई करने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें