थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर के ग्राम किंशु गांव की गीता देवी को भारतीय स्टेट बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा की दो लाख रुपये की धनराशि दी है। गीता देवी ने बताया कि उनके पति महावीर सिंह मसूरी में एक होटल में काम कर अपनी और अपने परिवार की आजीविका चलते थे। गत 9 अप्रैल को अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद उनका निधन हो गया। परिवार के अकेले कमाने वाले होने के कारण पति के निधन के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। उनके पति ने एसबीआई से पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकन करवाया था। पति की मौत के बाद गीता ने बीमा के क्लेम के लिए बैंक शाखा में आवेदन किया। एसबीआई शाखा प्रबंधक पंकज चौहान और पुष्पा डांगी ने कुछ ही समय बाद उनके खाते में दो लाख की धनराशि स्थानांतरित कर दी। संवाद
....................
कोटी गांव में होगा क्रिकेट टूर्नामेंट
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग के ग्राम पंचायत कोटी में स्व़ अंकित चौहान की स्मृति में क्रिकेट क्लब कोटी की ओर से 23 से 27 मई तक पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा। क्लब के अध्यक्ष आशीष चौहान और सचिव कुलदीप चौहान ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन विगत कई वर्षों से करवाया जाता रहा है लेकिन इस बार टूर्नामेंट का स्व़ अंकित की स्मृति में संपन्न करवाया जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 51 और उपविजेता टीम को 31 हजार की धनराशि के पुरस्कार के साथ ट्रॉफी भेंट की जाएगी। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 20 से अधिक टीमें प्रतिभाग करेगी। उन्होंने खेल प्रमियों से टूर्नामेंट को सफल बनने में सहयोग करने की अपील की है। संवाद