फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकों के निर्माण पर रोक लगाने से फूटा प्रधानों का गुस्सा

विज्ञापन
देवप्रयाग ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल मे बीडीओ को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वर्षा जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे टैंकों के निर्माण पर रोक लगाए जाने से नाराज ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रधानों ने टैंकों को उपयोगी बताते हुए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर योजना को जारी रखने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोबन सिंह चौहान के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल पहुंचे प्रधानों ने वर्षा जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे टैंकों के निर्माण पर रोक लगाए जाने का जमकर विरोध किया। प्रधानों ने कहा कि वर्ष 2020-21 की कार्य योजना में शामिल टैंकों के निर्माण पर रोक लगाकर सरकार ने ग्रामीणों के समक्ष समस्या खड़ी कर दी है। उक्त योजना के तहत कई घरों में टैंक बन चुके हैं। जबकि कुछ घरों को छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। प्रधान पौसाड़ा नरेंद्र रतूड़ी ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत में एक टैंक बन चुका है, दूसरे टैंक के लिए निर्माण सामग्री आ चुकी है। तीसरे टैंक को आगामी प्लान में मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित 33 टैंकों में अब तक 11 बन चुके हैं, लेकिन व्यक्तिगत टैंकों के निर्माण पर रोक लगाए जाने से वंचित लोगों में आक्रोश व्याप्त है। धरना स्थल पर पहुंची खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता ने प्रधानों को आश्वासन दिया कि जिन टैंकों के निर्माण की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। उनका निर्माण करवाया जाएगा। अब व्यक्तिगत टैंकों के स्थान पर सार्वजनिक टैंक बनाए जाएंगे। इस मौके पर रजनीशकांत तिवाडी, नरेंद्र रतूड़ी, अरविंद जियाल, मातबर पंवार, राधेश्याम कुकरेती, रीना नेगी, होशियार सिह, हरीश सिह, आभा कोटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें