फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: धार्मिक पर्यटक स्थलों को संवारने की प्रशासन ने की पहल

Sat, 14 Nov 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के कण्वाश्रम, ताड़केश्वर मंदिर और यमकेश्वर ब्लॉक के सिरासू गांव स्थित टूरिस्ट पार्क को बेहतर पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है। इन स्थलों के पर्यटन मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि कण्वाश्रम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और धार्मिक महत्व को विकास योजना का प्रमुख आधार बनाया जाए। जिससे पर्यटकों को कण्वाश्रम के गौरवशाली विरासत से परिचित कराया जा सकेगा। उन्होंने कण्वाश्रम के प्रस्तावित विकास कार्यों का थ्रीडी डिजाइन तैयार करने और पूरे परिसर को कलात्मक और आकर्षक स्वरूप देने को कहा। डीएम ने राजस्व, पर्यटन और सिंचाई विभाग को संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर 20 नवंबर तक डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव, डीटीडीओ कमल किशोर जोशी, एसडीएम कोटद्वार संदीप कुमार, मनोज इष्टवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें