फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

Sat, 14 Nov 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन की त्रैमासिक बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बच्चों के संरक्षण, शिक्षा, पुनर्वास, महिला कल्याण और बाल अधिकारों से जुड़े विषयों की समीक्षा की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि बच्चों के संरक्षण से जुड़े मामलों में केवल औपचारिक निस्तारण पर्याप्त नहीं है। उन्होंने संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से सघन बचाव और पुनर्वास अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी बच्चा असुरक्षित परिस्थितियों में अथवा बाल श्रम में संलिप्त न रहे। उन्होंने बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए विशेष अभियान और शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, सीएमओ डॉ. मेघना असवाल, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, डीएसटीओ राम सलोने, डीपीओ अरविंद कुमार, डीएसओ प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें