फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिक्षक व कर्मचारी नहीं मनाएंगे दीपावली

Wed, 15 Oct 2025 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर माह का वेतन नहीं मिलने से हैं नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। वेतन न मिलने से नाराज प्रदेश के राज्य सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक व कर्मचारी दीपावली नहीं मनाएंगे। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा व प्रांतीय महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षकों को अभी तक सितंबर माह का वेतन नहीं मिला है जबकि अगले सप्ताह दीपावली है। ऐसे में में वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों ने इस वर्ष दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने शासन-प्रशासन व मुख्यमंत्री से वेतन शीघ्र जारी करने की मांग की ताकि प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक, कर्मचारी व उनके परिवार भी खुशी से दीपावली पर्व मना सकें। दूसरी ओर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का आभार जताया। संगठन की ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा व प्रांतीय महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट ने सरकार से आगामी वर्ष से छात्रों को निशुल्क ड्रेस देने की भी मांग की।


विधायक ने ईई को लिखा पत्र

पौड़ी। विधायक राजकुमार पोरी ने ब्लॉक कल्जीखाल के ग्राम भटकोटी को ग्रामीण मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए कवायद की है। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को इस संबंध में पत्र लिखा। उन्होंने विभागीय अधिकारी से इसके लिए शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजने का अनुरोध किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




सीओ ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया

पौड़ी। पुलिस उपाधीक्षक तुषार बोरा ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों, शस्त्रागार, बैरक, मेस, कंप्यूटर कक्ष एवं सीपीसी कैंटीन का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह खाती ने फायर स्टेशन पौड़ी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन वाहनों, मशीनों एवं रेस्क्यू उपकरणों का परीक्षण किया। फायर स्टेशन में तैनात कार्मिकों को मासिक टास्क के तहत अग्निशमन एवं रेस्क्यू उपकरणों के संचालन का नियमित प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें