फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता सफल, जल संस्थान के खिलाफ धरना प्रदर्शन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र कीर्तिनगर जाखणी व घिल्डियालगांव देवली के लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता के बाद 23 सितंबर को घोषित धरना प्रदर्शन और तालाबंदी का कार्यक्रम तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। लोगों ने निर्धारित समय पर समस्या का समाधान न किए जाने पर विभाग के खिलाफ 26 सितंबर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्थानीय लोगों और जल संस्थान के अधिकारियों के मध्य समस्याओं पर चर्चा की गई, जिसके बाद जल संस्थान के अधिकारियों ने 25 सितंबर तक जाखणी, घिल्डियाल गांव व देवली में पेयजल आपूर्ति शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। अन्य दिनों की तुलना में आपूर्ति का समय बढ़ाया जाएगा व 30 सितंबर तक योजना से जुड़े सभी अवैध कनेक्शन हटा दिए जाएंगे। इसके साथ ही पानी के बिलों पर भी विचार के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र खिला जाएगा। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजन रतूड़ी, चंद्रमोहन चौहान, विनोद पुंडीर, करण सिंह भंडारी, मस्तान सिंह पुंडीर, कलम सिंह कंडारी, आनंद सिंह रावत, बीना पंवार, विजेंद्र चौहान, ताजवीर राणा व जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता अमित रतूड़ी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें