फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में शराब तस्करों पर करें कार्रवाई : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद की मासिक अपराध बैठक में एसएसपी ने पुलिस को ड्रंक एंड ड्राइव व ओवर लोडिंग के मामलों पर नकेल कसने के लिए नियमित रूप से चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर अवैध शराब व नकदी आदि के वितरण की रोकथाम को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा। इस मौके पर एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों की सराहना की।
विज्ञापन

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने वीसी के माध्यम से बीते दिसंबर माह की मासिक अपराधों की समीक्षा की। कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में प्रत्येक माह कार्याें की समीक्षा करेंगे। उन्होंने जनपद के मुख्य मोटर मार्गाें के साथ ही लिंक सड़कों पर भी सघन चैकिंग अभियान चलाने को कहा। एसएसनी ने निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस को सभी बैरियरों व चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाशी लेने के निर्देश दिए। कहा कि नशा, शराब व नकदी आदि की तस्करी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने तय समय पर अस्लाह जमा करने को कहा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं व प्रार्थना पत्रों को शीघ्र निस्तारण करने को कहा। इस मौके पर उपाधीक्षक अनुज कुमार, प्रभारी कोतवाल अमरजीत सिंह, पीआरओ संदीप बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें