फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रेलवे प्रभावितों के आवासीय भवनों की क्षतिपूर्ति का हुआ सर्वे शुरू

Thu, 06 Nov 2025 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत कीर्तिनगर क्षेत्र में चल रहे सुरंग निर्माण कार्य से आवासीय भवनों को पहुंची क्षति का सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे के बाद रेलवे प्रभावितों को जल्द आवासीय भवनों को पहुंची क्षति का मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बीते 30 अक्टूबर को जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेलवे सुरंग निर्माण कार्य से हुई ब्लास्टिंग में आवासीय भवनों को पहुंची क्षति के लिए सर्वे करने लिए उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया था। जिसके अंतर्गत उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर ने कमेटी गठित कर सर्वे शुरू करने को कहा। सर्वे टीम में तहसीलदार कीर्तिनगर, लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता, उपनिदेशक/भू-वैज्ञानिक एवं खनिकर्म नई टिहरी को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें