फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी की रामलीला में सूर्पणखा के किया नृत्य

Sat, 17 Oct 2026 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। रामलीला के छठवें दिन शुक्रवार की शाम कैकई-भरत संवाद से लेकर रावण-सुपर्णखा संवाद तक की लीलाओं का मंचन किया गया। सूर्पणखा की भूमिका में कशिश के नृत्य ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। वहीं रामलीला समिति की दूसरी स्मारिका नमामि रामम् का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने वंदना और आरती में प्रतिभाग किया। मंचन के दौरान कैकई-भरत संवाद, भरत का चित्रकूट प्रस्थान, पंचवटी में सीता को प्यास लगना, अत्रि मुनि और अनसूया से भेंट, सूर्पणखा की नाक कटना, खर-दूषण वध और रावण-सूर्पणखा संवाद की लीलाएं प्रस्तुत की गईं। सूर्पणखा की भूमिका कशिश ने निभाई। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, वीरेंद्र खंकरियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें