भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। मोर्चा के अध्यक्ष नवल किशोर ने जिले के 24 मंडल अध्यक्षों के साथ ही जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया। पौड़ी नगर में सुनील कुमार, पौड़ी ग्रामीण में मनोज कुमार को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि कोट में गणेश राज, कल्जीखाल में दयाल कोहली, श्रीनगर में सुरेश चंद्र, खिर्सू में दयाल भारती, पाबौ में मुकेश कुमार, पैठाणी में शिवलाल, थलीसैंण में रणजीत लाल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। एकेश्वर में जयपाल सिंह, सतपुली में दिनेश चंद्र, पोखड़ा में सुशील कुमार, बीरोंखाल में दीप्ति प्रकाश, द्वारीखाल में सुरेंद्र आर्य, यमकेश्वर में अतुल दर्शन, स्वर्गाश्रम में कोमल सिंह, पौखाल में अभिषेक आर्य को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष नवल किशोर ने बताया कि रिखणीखाल में दीप चंद्र, नैनीडांडा में धर्मपाल सिंह, कालागढ़ में प्रीतम सिंह, दुगड्डा में शिवानी, कोटद्वार नगर में अंकित केसियाल व कोटद्वार भाबर में देवेंद्र कुमार को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि सुभाष कुमार, शैलेंद्र कुमार, वेद प्रकाश थापा, रोशन लाल, कृष्णा देवी, सुंदर लाल, ओम प्रकाश, दीपू लाल, हीरा लाल, जगदीश सिंह, छाताराम, धनपाल सिंह, धीरज लाल, लक्ष्मी देवी व प्रेमबल्लभ को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।