फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में धधके सुमाड़ी, खोला और खंडाह के जंगल

विज्ञापन
श्रीनगर -खिर्सू मोटर मार्ग पर खोला के समीप जलते हुए चीड़ के स्लीपर - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीनगर के समीप खोला, सुमाड़ी और खंडाह में रातभर जंगल आग में जलते रहे। सड़क मार्ग पर स्थित जंगल में अग्निशमन आग बुझाने में जुटा रहा, जबकि सुमाड़ी टावर के नीचे काफी बड़े क्षेत्रफल में आग बुझाने में वन विभाग के पसीने छूट गए। वहीं खोला मेें स्लीपर जलने के बाद वन विकास निगम के अधिकारी शुक्रवार को क्षति का आकलन करने पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम खोला क्षेत्र में पुन: वनाग्नि धधक उठी। श्रीनगर-बुघाणी मोटर मार्ग के समीप से आग जंगल के काफी अंदर तक पहुंच गई। इसी दौरान सड़क किनारे रखे चीड़ के स्लीपरों तक आग पहुंच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन के जवान आग बुझाने पहुंचे। जवानों ने स्लीपरों को आग में जलने से बचा लिया, लेकिन जंगल आग में जलते रहे।
इसी दौरान हरकंडी से सुमाड़ी के बीच जंगल आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग काफी बड़े क्षेत्रफल में फैल गई। स्वीत की धार में भी कुछ देर आग लगी रही। वनकर्मी यहां आग बुझा ही रहे थे कि शाम 7 बजे के लगभग खंडाह-भिताई मोटर मार्ग के जंगलों में भी आग फैल गई। डीएफओ सिविल सोयम सोहन लाल ने बताया कि खोला में रात आठ बजे के आसपास आग पर काबू पा लिया गया था, जबकि सुमाड़ी क्षेत्र में रात साढ़े 11 बजे आग बुझाई गई। खंडाह क्षेत्र में भी आग बुझा ली गई है। धारकोट में सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। यहां टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें