फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को 40 रुपये किलो मिलेगा धान का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में गेहूं की कटाई के बाद अब धान की पनीरी लगाने का सीजन आ गया है। किसान खेतों को पनीरी लगाने के लिए तैयार करने में जुटे हैं। ऐसे में अब कृषि विभाग भी सक्रिय हो गया है। कृषि विभाग के सहयोग से प्रदेश के किसानों को सस्ते दाम पर बासमती धान के बीज मुहैया करवाए जा रहे हैं। स्कॉस्ट जम्मू और कृषि विभाग ने बीजों का प्रसंस्करण किया है। इससे धान की अच्छी पैदावार होगी और फसल पर किसी बीमारी के लगने की संभावना भी कम है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के निदेशक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि विभाग के सभी भंडारों, स्टोरों में 50 हजार क्विंटल बीज भेज दिया गया है। बीच उपचारित किया गया है, जिससे पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी। किसान अपनी सुविधा के अनुसार बीज भंडार अथवा कृषि स्टोर में जाकर बीज ले सकते हैं। किसानों को 40 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बीज मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें