फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बेहतर तरीके से निपट रहा जम्मू-कश्मीर - डॉ. सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्वी राज्य कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से बेहतर तरीके से निपट रहे हैं और देश के अन्य राज्यों से इस मामले में बेहतर स्थिति में हैं। सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में देश के अन्य हिस्सों से पहुंच रहे यात्रियों की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में पहले प्रतिदिन सीमित संख्या में मामले आ रहे थे। लेकिन अब एक मिलियन पर दस लाख लोगों की टेस्टिंग सुविधा उपलब्ध है। उत्तर पूर्व के आठ राज्यों में भी टेस्टिंग सुविधा काफी बढ़ चुकी है। पीपीई किट्स, एन 95 मास्क, सेनेटाइजर्स की भी कोई कमी नहीं है। सबसे राहत भरी बात यह है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण अभी तक नहीं फैला है। भविष्य में भी उम्मीद है कि लोग फेस कवर और सोशल डिस्टेंसिंग से ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें