फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती घोटालों के विरोध में छात्रों ने निकाला जुलूस

सार

बेरोजगार संघ और छात्र संगठनों ने भर्ती घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश जताया।कार्यक्रम में आइसा छात्र संगठन की शिवानी पांडे ने कहा कि हमें इस घोटालेबाज व्यवस्था को तोड़ने की जरूरत है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित भविष्य बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरोजगार संघ और छात्र संगठनों ने भर्ती घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश जताया। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि बेरोजगार संघ अब प्रदेश स्तर पर संगठन तैयार कर भ्रष्टाचार और पहाड़ की समस्याओं के समाधान के लिए लड़ाई लड़ेगा। इसका आगाज श्रीनगर से किया गया है। इसके बाद छात्रों ने जुलूस निकाला और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

रविवार को गोला पार्क में आयोजित बेरोजगार संघ की बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाबी पंवार ने कहा कि प्रदेश में हुए भर्ती घोटालों से युवा हताश हैं। भर्ती में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश स्तर पर संगठन खड़ा किया जा रहा है जिसमें तमाम छात्र संगठन और बेरोजगार युवा शामिल होंगे। इसका आगाज श्रीनगर से किया गया है। अब अन्य जिलों में भी इस तरह के सम्मेलन और गोष्ठी कर बेरोजगार युवाओं और छात्र संगठनों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में आइसा छात्र संगठन की शिवानी पांडे ने कहा कि हमें इस घोटालेबाज व्यवस्था को तोड़ने की जरूरत है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित भविष्य बन सके। मोहित डिमरी ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक आंदोलनों से जुडे़ लोगों के साथ आगे आकर एकजुटता के साथ पहाड़ विरोधी नीतियों पर दबाव बनाने का काम किया जाएगा। सभा के बाद आक्रोशित युवाओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकालकर भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वरिष्ठ किसान नेता भोपाल सिंह चौधरी, डा. प्रताप भंडारी, शिवकांत कंडारी, अंकित उछोली, आयुष मिया, अनमोल भंडारी, कपूर रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, रेशमा पंवार, नितिन मलेठा और नीतिश दत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें