फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी रपटने से चालक की मौत

सार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर भ्वींट गांव के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित हो गई जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।देवप्रयाग से करीब तीन किमी पहले उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई जिससे वह सड़क पर गिर गया।हेलमेट नहीं पहने होने की वजह से सिर पर गंभीर चोट आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर भ्वींट गांव के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित हो गई जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। मृृतक रेलवे प्रोजेक्ट में कार्यरत था।
विज्ञापन

देवप्रयाग थाने के एसआई विजय थपलियाल ने बताया कि रमेश कुमार (32) पुत्र नागेश्वर चौधरी निवासी नूरहड, जीबी नगर (बिहार) भ्वींट गांव में रेलवे प्रोजेक्ट कार्य कर रही नवयुगा कंपनी में काम करता था। रविवार दिन में वह भ्वींट से देवप्रयाग की ओर आ रहा था। देवप्रयाग से करीब तीन किमी पहले उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई जिससे वह सड़क पर गिर गया। हेलमेट नहीं पहने होने की वजह से सिर पर गंभीर चोट आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें