फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एसजीआरआर के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बिखेरी सतरंगी छटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। नगर क्षेत्र के श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल (एसजीआरआर) का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाउंनी, हिन्दी, पंजाबी गीतों में शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। जिन्हें अभिभावकों व दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने किया। उन्होंने छात्रहित में इस प्रकार के कार्यक्रमों को अहम बताया। कहा कि स्कूली छात्र ही हमारे देश का भविष्य हैं। जिन्हें तराशने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की शुरूआत दीपो ज्योति परमज्योति...वंदना से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद छात्राओं ने स्वागतम सुस्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली गीत धोंपा तेरी याद मा... के साथ ही पांडव लोकनृत्य, कुमाऊंनी, पंजाबी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। योगाभ्यास की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र पोखरियाल ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियां व उपलब्धियां साझा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के प्रयासों को सराहनीय बताया। इस मौके पर शिक्षक कमल सिंह बिष्ट, संतोष गैरोला, मनीष तोपाल, अंजू काला, पूनम रावत, यशोदा जदली, चेतना बहुगुणा आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन महिपाल बोरा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें