फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रजत जयंती समारोह में घुड़दौड़ी कॉलेज के छात्र देंगे वैज्ञानिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। दीर्घकालिक भविष्य के लिए नवाचार, डिजाइन और निर्माण के लिए आयाेजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) घुड़दौड़ी के भावी इंजीनियर वैज्ञानिक प्रस्तुतियां देंगे। यह कार्यक्रम देहरादून में राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्थान के शिक्षाविद् डॉ. सुरेश फुलारा व डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि उत्तराखंड तकनीकी विवि की ओर से कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिताएं दीर्घकालिक भविष्य के लिए नवाचार, डिजाइन और निर्माण विषय पर आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान डिजाइन कौशल प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों की रचनात्मकता, नवाचार और समस्या-समाधान क्षमताओं का परीक्षण भी हो सकेगा। प्रतियोगिता के लिए व्यक्तिगत या टीम के रूप में प्रतिभाग कर सकता है। टीम को थ्री मॉडल के माध्यम से डिजाइन कौशल को समझाना होगा। प्रतियोगिता तय समय और विभिन्न मापदंडों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें