फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित छात्र संगठनों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
श्रीनगर गढवाल विवि गेट पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह का पुतला फूंकते छात्र - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के विभिन्न छात्र संगठनों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की गिरफ्तारी व गैरसैंण आंदोलनकारियों की रिहाई की मांग की है। इस संबंध में आक्रोशित छात्रों ने सरकार का पुतला फूंक कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के मुख्य गेट पर विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। इसके बाद गुस्साए छात्रों व विभिन्न संगठनों ने गोला पार्का में सरकार का पुतला दहन किया। छात्र संगठनों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के वीडियो पर आपत्ति जताई है। कहा कि चैंपियन ने देवभूमि की छवि को धूमिल कर अपमानित किया है। छात्र संगठनों ने सरकार से विधायक के खिलाफ कार्रवाई कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। दूसरी ओर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजे जाने की घटना का भी छात्र संगठनों ने विरोध किया है। छात्र संगठनों ने प्रदेश सरकार से आंदोलनकारियों को शीघ्र रिहा करने व उनपर दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की है। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि इन मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर गढ़वाल विवि छात्र संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित उछोली, आयुष मिया, अतुल सती, अमित पड़ताली, अंकित रावत, अंजूला रावत, प्रकाश सिंह, राहुल जखमोला, समीर, गिरीश, कार्तिकेय बहुगुणा, अभिषेक भारती, मयंक गौतम, आयुष्मान पांडे, आयुष मिया, अमित पड़ताली, अंकित रावत, राहुल जखमोला, अनिल स्वामी, गंगा असनोड़ा, पीबी डोभाल, शिवानी पांडे, कपूर रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें