फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्र-छात्राओं ने सीखे आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के गुर

Sun, 09 Aug 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के गुर सीखे। इसमें प्रथम व द्वितीय सोपान के 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्राचार्या अनिता बिष्ट ने किया। पहले दिन प्रार्थना, झंडा गीत और प्रतिज्ञा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्काउट मास्टर नरेंद्र बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को भारत स्काउट एंड गाइड के इतिहास और लॉग बुक तैयार करने की जानकारी दी। स्काउट मास्टर नरेश ने संगठन के आदर्श वाक्य और प्रतीक चिह्नों के बारे में बताया।
स्काउट मास्टर कैलाश और प्रभारी स्काउट मास्टर अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को बिना बर्तन मैदानी परिस्थितियों में भोजन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। वहीं फ्लॉक लीडर शिवानी शर्मा के निर्देशन में कब-बुलबुल की गतिविधियां संचालित की गईं। दूसरे दिन गाइड कैप्टन मोनिका जोशी और मंजू के निर्देशन में नोटिंग एवं पायनियरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें