थलीसैंण। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत राइंका ग्वालखुडा के छात्र-छात्राओं को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से रूबरू कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल ने छात्रों को भविष्य के लिए जरूरी विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बारे में बताया।
उन्होंने महाविद्यालय में बीबीए, बीसीए, बीएससी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी गैर-पारंपरिक ऊर्जा, बीएससी खाद्य प्रौद्योगिकी आदि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के महत्व व इन कोर्सों की भविष्य में संभावनाओं पर विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि भ्रमण के तहत विद्यालय के सौ छात्रों को भविष्य के लिए जरूरी पाठ्यक्रमों की जानकारियां दी गईं। इस मौके पर डॉ. दिनेश रावत, डॉ. पुनीत वर्मा ने छात्राें को कॅरिअर काउंसलिंग कर स्कूली पाठ्यक्रमों में बेहतर अंक अर्जित करने के टिप्स दिए। इस मौके पर डॉ. कल्पना रावत, डॉ. खिलाप सिंह, अनूप बिष्ट, आशीष कश्यप और डॉ. प्रकाश फोंदणी आदि शामिल रहे।