फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्रों ने दीं प्रस्तुतियां

Mon, 09 Mar 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सरस्वती शिशु मंदिर मढ़ी कॉलोनी चौरास का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। महापौर ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की। प्रधानाचार्य नवीन रावत ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। मौके पर विद्या भारती के संभाग निरीक्षक भगवती प्रसाद चमोला, पार्षद गुड्डी गैरोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-

बिड़ला परिसर में छात्र संघ समारोह की तैयारियां जोरों पर
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि कि बिड़ला परिसर छात्र संघ समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। 11 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए विवि प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि 12 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक भवन मैदान में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें