फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि में समस्याओं को लेकर छात्रसंघ ने खोला मोर्चा

Mon, 02 Nov 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति से मिले, दीपावली तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों की अकादमिक एवं मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने पर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलपति कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी और महासचिव मयंक बहुगुणा के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी ने चौरास परिसर में हॉस्टल निर्माण कार्य पूरा कराने, वाहन सेल प्रभारी को हटाने और जैम पोर्टल से खरीदे जा रहे सामान की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग उठाई। वहीं, छात्रसंघ सचिव मयंक बहुगुणा ने भाजपा के कार्यक्रमों में विवि के छात्रों को शामिल करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ बढ़ाने के लिए छात्रों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने बीफार्मा के छात्रों को प्रयोगात्मक कार्यों के लिए आवश्यक केमिकल उपलब्ध कराने की मांग भी की। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विवि परिसरों और हॉस्टलों में 24 घंटे हाईस्पीड वाई-फाई, मेस-कैंटीन के टेंडर में पारदर्शिता, एंबुलेंस में चालकों की संख्या बढ़ाने और बिरला परिसर का जिम खोलने सहित अन्य समस्याएं भी उठाईं। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी ने चेतावनी दी कि दीपावली तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रसंघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें