फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मांगों के समाधान के लिए डीएसडब्लू से मिले छात्र नेता

Fri, 10 Jul 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) से मुलाकात की। उन्होंने लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट ने ज्ञापन में बीटेक प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण पोर्टल दोबारा खोलकर अंतिम अवसर देने, सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूजी पंजीकरण पोर्टल शीघ्र शुरू करने, प्रथम सेमेस्टर सहित सभी लंबित परीक्षा परिणाम घोषित करने तथा यूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जल्द जारी करने आदि की मांग की। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा, पंकज फस्र्वाण, सारांश, आयुष, रोहित, शेखर, संजय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें