बीआर मॉडर्न पब्लिक स्कूल पौड़ी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसार के साथ मराठी, राजस्थानी, तमिल, असमी, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ी लोकगीत, लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। नाटकों के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छता व बाल मजदूरी पर कड़े प्रहार किए।
रविवार को बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता दिनेश चंद्र गैरोला ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यालय ही एक ऐसी संस्था है, जहां नौनिहालों का चहुमुखी विकास होता है। वार्षिकोत्सव में महुआ झर्रे, रणसिंगा बाजो, बन ठन चली, मल दे सूरज के मुह में मलाई, आज है संडे, कोदू झंगोरु साटी में नौनिहालों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टॉय-टॉय फिश, ढोल नगाड़ा, तीलू रौतेली जागर, तुम्हारी याद मा सुवा, फ्वां बागा रे सहित विभिन्न लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी। बाल मजदूरी, बाल उत्पीड़न, साफ-सफाई पर नाटक की प्रस्तुति से बच्चों ने दर्शकों की वाहवाही भी बटोरी। छात्र अभिनव चंद्रा व छात्रा प्रिया नेगी को स्टूडेंट आफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में रिंकी आर्य, आयुष रावत, मयंक नेगी, श्रुति, कुणाल, सोनाली, शिवम, किरन, शिवांश, हर्षिता, अनुष्का पैन्यूली, अदिति रावत सहित अनेक बच्चों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं व शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल आने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीईओ माध्यमिक विमल चंद्र बहुगुणा, प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद मंमगाई, जिला खेल समन्वयक योगंबर सिंह नेगी, डा. मदन मोहन नौडियाल, ओम प्रकाश जुगरान, महावीर नेगी, दिनेश भारती, गोपाल मंमगाई, पीएस पंवार, हरीश जोशी, राजेश खंकरियाल आदि मौजूद थे।