फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से घर की छत उड़ी

Sun, 28 May 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
तूफान के कारण सैंजी में उड़ी मकान की छत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पाबौ ब्लाक मुख्यालय के समीपवर्ती राठ क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज बारिश और तूफान से सैंजी ग्राम सभा के कोठला निवासी प्रकाश नौटियाल के मकान की चादरें उड़ गईं। ग्रामीणों की मदद से परिवार को सुरक्षित जगह ले जाया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। इसके साथ ही नौठा से धुलेत मार्ग पर रोड व कृषि भूमि धंसने से बड़ा नुकसान होने का खतरा है।
विज्ञापन


ग्राम सभा धुलेत के पूर्व प्रधान राम सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव के लिए जो सड़क बनाई गई है, वह कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो रही है। इसके चलते खेतों को भी नुकसान होने का खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए विभाग के अधिकारियों से कई बार कहा गया, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी निरीक्षण करने के लिए नहीं पहुंच पाया है। दूसरी ओर प्रतिदिन हो रही ओलावृष्टि से प्याज, लहसुन, धनिया, मौसमी, अखरोट समेत अन्य मौसमी फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

सैंजी, बुरांसी, चपलोडी, धुलेत, चोडीख, चोफन्डा, मणकोली, ढुमका व मिलई क्षेत्र के किसान सुरेंद्र नौटियाल, बलवंत भंडारी, लीला सिंह, शिव सिंह, जय सिंह और मनवर सिंह व कैलाश नौटियाल ने बताया कि उनकी आजीविका खेती पर ही निर्भर है। शनिवार शाम को आई तेज आंधी और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। काश्तकारों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें