फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राज्य आंदोलनकारी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ठोक रहीं पौड़ी सीट से ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी/ पाबौ। बीरा भंडारी पौड़ी गढ़वाल में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में एक जाना-माना नाम है, जो वर्तमान में पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। 1968 में पौड़ी के सीकू खाल में जन्मीं बीरा भंडारी 40 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।1994 में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान बीरा भंडारी को छह दिन नजीबाबाद जेल में बंद रहना पड़ा था। जबकि पौड़ी बचाओ आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई और 11 दिनों तक जेल में कैद रहीं। बीरा भंडारी को वर्तमान में पौड़ी नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान के लिए ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है।



भाजपा से टिकट न मिलने के बाद बीरा भंडारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने का फैसला किया। उनका कहना है कि उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है और जनता उनके दशकों के सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें अपना समर्थन जरूर देगी। बीरा भंडारी का लक्ष्य नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर आसीन होकर पौड़ी के विकास को नई दिशा देना है। उनका विश्वास है कि उनके अब तक के सामाजिक योगदान को जनता सराहेगी और उन्हें इस पद के लिए चुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें