फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘श्रीनगर के सितारे’ कार्यक्रम पर उठाए सवाल

Sat, 07 Nov 2015 07:05 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका की ओर से ‘श्रीनगर के सितारे’ कार्यक्रम के लिए आयोजित ऑडिशन पर पालिका सभासद एवं कार्यक्रम के पूर्व प्रभारी ने ही सवाल उठाए हैं। सभासद सुधांशू नौडियाल का आरोप है कि इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभाओं को मंच देने के बजाय पालिका अपने प्रचार प्रसार पर ज्यादा ध्यान दे रही है। नौडियाल ने एक ही दिन में 436 प्रतिभागियों का ऑडिशन लेने पर भी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


सभासद नौडियाल का कहना है कि कार्यक्रम के आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित रंगकर्मियों को भी नजर अंदाज किया गया है। पालिका ने कार्यक्रम के प्रोमो के तहत एक नवंबर को गोला पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया था। उसमें कुछ लोगों के चेहतों को ही मौका दिया गया, जबकि 2010, 11 व 12 के विजेताओं को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया। नौडियाल ने आरोप लगाया कि पालिका ने ऑडिशन को औपचारिकता बना दिया है। चंद घंटों में ही कार्यक्रम प्रभारियों ने 436 प्रतिभागियों का ऑडिशन समाप्त कर दिया। प्रतिभागियों को चेंजिंग रूम की व्यवस्था तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें