फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एसएसपी लोकेश्वर सिंह का संयुक्त राष्ट्र से संबंद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी व एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह का चयन संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। यह चयन प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिसमें विश्वभर के अधिकारी भाग लेते हैं।
विज्ञापन

लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में योगदान दिया है। अब वे अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में संस्थागत अखंडता, शांति स्थापन और सतत विकास जैसे वैश्विक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। वह जल्द ही पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार को आवश्यक अनुमोदन के लिए आवेदन प्रस्तुत करेंगे। अनुमोदन प्राप्त होने के बाद वे उत्तराखंड कैडर से कार्यमुक्त होकर इस अंतरराष्ट्रीय संगठन में अपनी नई भूमिका का दायित्व संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें