पौड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 75वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों में दमखम दिखाया। खो-खो प्रतियोगिता में द्वारीखाल ने बाजी मारी।
रविवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन का उद्घघाटन ब्लाॅक प्रमुख पौड़ी अस्मिता नेगी ने किया। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रांसी स्टेडियम में अंडर-19 टीटी बालक व बालिका वर्ग में पौड़ी ब्लॉक ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 हैंडबाल बालक वर्ग में पौड़ी ब्लाॅक व बालिका वर्ग में दुगड्डा ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में द्वारीखाल ब्लाॅक विजेता रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में रिखणीखाल ब्लाॅक विजेता व थलीसैंण उपविजेता रहा। वाॅलीबाल के बालिका में रिखणीखाल प्रथम व जयहरीखाल द्वितीय रहा। अंडर- 17 टीटी बालिका वर्ग में नंदनी ने प्रथम, सिमरन द्वितीय व आकृति तृतीय स्थान रही। बालक वर्ग में अनीष कुमार प्रथम, विवेक द्वितीय व सूरज तृतीय स्थान पर रहे। अंडर- 17 बालिका कबड्डी में थलीसैंण ब्लाॅक विजेता व दुगड्डा उपविजेता रहा। अंडर- 14 बालक कबड्डी में यमकेश्वर ब्लाॅक प्रथम व एकेश्वर द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में नैनीडांडा विजेता व एकेश्वर उपविजेता रहा। अंडर- 14 टीटी में घनिष्ठा पटेल प्रथम सानवी द्वितीय व वैशाली तृतीय रही। इस मौके पर बालेश्वर प्रसाद, जयदीप रावत, रघुराज चौहान, चंद्रमोहन असवाल, केशर असवाल, नरेश जुयाल, प्रमोद नेगी, मृदुला, रचना, पूजा, जयकृत भंडारी आदि शामिल रहे।