नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का कोई पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने के कारण रात में तलाश रोकनी पड़ी थी। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ, फ्लड रेस्क्यू टीम और पुलिस ने एक बार फिर नहर में सर्च अभियान शुरू किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा की तलाश में शुक्रवार सुबह से दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ, फ्लड रेस्क्यू टीम और पुलिस की टीमें छात्रा की तलाश में जुटी हुई हैं।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को सुपाणा क्षेत्र में छात्रा ने परियोजना की नहर में छलांग लगा दी थी। घटना की सूचना मिलने पर कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू की। हालांकि, देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान रोकना पड़ा था। शुक्रवार सुबह होते ही टीमें फिर से नहर में उतरीं और छात्रा की तलाश शुरू कर दी।