गोवा में 30 अक्तूबर को आयोजित नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आईसीएन गोवा सुपर शो एंड सुपर प्रो शो में श्रीनगर के आर्यन कंडारी ने दो स्वर्ण पदक जीते। आर्यन श्रीनगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी के पुत्र हैं। उनकी मां गृहिणी हैं। आर्यन इससे पहले भी कई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।