फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली

Sat, 31 Oct 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गढ़वाल विवि में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका को याद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ओपी गुसाईं ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। प्रो. एमएम सेमवाल ने सरदार पटेल के जीवन से जुड़े प्रसंग साझा किए। डॉ. राकेश नेगी ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। डॉ. नरेश ने भी राष्ट्रीय एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। पीएचडी शोधार्थी साक्षी और करिश्मा तथा बीए के विद्यार्थी जसमीत, अभिषु लखेड़ा और भूमिका जोशी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. गिरीश, डॉ. सुभाष, डॉ. हेमलता सहित विभाग के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें