फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को मिले बेहतर प्रशिक्षण व उपकरण: जोगदंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने खेल प्रतिभाओं को पुरस्कार व खेल किट प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया। डीएम जोगदंडे ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण व उपकरण दिए जाने आवश्यक हैं। जिले में वार्षिक खेल कलेंडर तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण व उपकरण प्रदान किए जाने आवश्यक हैं। डीएम ने प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले नितिन थपलियाल, विवेक रावत, प्रेरित व शुभम मंमगाई को सम्मानित किया। साथ ही जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण ले रही 25 खेल प्रतिभाओं को खेल किट प्रदान किए। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल, गढ़वाल बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र बंगारी, जिला खेल समन्वयक योगंबर नेगी, प्रभारी क्रिड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ आज मंगलवार को शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें