फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने जरूरतमंदों के लिए खोला चैरिटी सेंटर

विज्ञापन
गढ़वाल विवि के बिडला परिसर के एनएसएस ईकाई की ओर से बनाये गये चैरिटी सेंटर का शुभारंभ करती कुलपति ? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए गढ़वाल विवि में चैरिटी सेंटर तैयार किया है। जिसका उद्घाटन गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने किया।
विज्ञापन

सोमवार को बिड़ला परिसर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन एनएसएस वाटिका की सफाई की गई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने गढ़वाल विवि के फीस काउंटर के पास दान पेटी स्थापित कर चैरिटी सेंटर की स्थापना की। जिसका उद्घाटन करते हुए गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने स्वयं सेवियों की पहल और कार्यों की सराहना की। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. ममता आर्य ने बताया कि चैरिटी सेंटर का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंदों के लिए वस्त्र एवं पठन पाठन जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध करवाना है। दान पेटी में उपलब्ध सामग्री को स्वयंसेवियों के माध्यम से जरूरत मंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा, प्रो. ओके बेलवाल, कार्यक्रम अधिकारी डा. नरेंद्र रावल, डा. सोमेश थपलियाल, डा. सौरभ यादव, डा. सुधीर कुमार स्वयंसेवी वैभव सकलानी, वीरप्रताप, अक्षिता, रविशा, रिकेश, अनिकेत, आशुतोष, गिरीश, सृष्टि, अनुधारा व पथिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें