फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एसवीएम श्रीकोट ने जीता क्रिकेट का मुकाबला

Sun, 21 Dec 2025 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी खेल मैदान में रोटरी क्लब अलकनंदा वैली की ओर से रविवार को स्व. विमला जुगरान स्मृति स्कूली बालक/बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन मेयर आरती भंडारी ने किया। पहले दिन हुए मैच में एसवीएम श्रीकोट ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में धद्दी घण्डियाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसवीएम श्रीकोट की टीम ने 16 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। टीम की ओर से अमित पांडे ने शानदार बल्लेबाजी कर 21 रनों का योगदान दिया। धद्दी घण्डियाल की ओर से पवन ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर मात्र 8 रन दिए और शिवम और आयुष ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए धद्दी घण्डियाल की टीम 15 ओवर में 10 विकेट खोकर 69 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में सचिन ने 14 एवं शिवम ने 16 रनों का योगदान किया। एसवीएम श्रीकोट की ओर से अमित पांडे और आयुष ने टीम को 25 रनों से जीत दिलाई। इस मौके पर मैन ऑफ द मैच अमित पांडे बने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें