फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छह दिन बाद खतरनाक जंगल से सुरक्षित लौटी महिला, दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी

Thu, 22 Jan 2026 11:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। देवप्रयाग के निकटवर्ती टुंगरियालकांडा गांव की एक महिला छह दिन बाद बीहड़ जंगल से सुरक्षित घर लौटी है। इससे पहले परिजनों की ओर से महिला की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

दरअसल, मानसिक रूप से अस्वस्थ रामी देवी 15 जनवरी की सुबह अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो पति शैलान सिंह भंडारी ने थाना देवप्रयाग में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और स्थानीय लोग तलाश कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच, खोजबीन के अभियान में जुटी कुछ महिलाएं गांव से करीब छह किलोमीटर दूर दशरथ चोटी की ओर बढ़ीं। वहां सात हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बीहड़ और निर्जन जंगल में रामी देवी को गुमसुम बैठा देख सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। अत्यंत विषम परिस्थितियों में रहने के बावजूद रामी देवी महिलाओं के साथ पैदल चलकर अपने घर तक पहुंचीं। इस दाैरान उनकी स्थिति इतनी सामान्य और स्वस्थ थी कि परिजनों को उन्हें अस्पताल ले जाने की भी आवश्यकता महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें