फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी सबदरखाल की सीता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव पौड़ी की ओर से जून में छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में विकास खंड कोट के जीआईसी सबदरखाल की सीता नेगी कक्षा-10 ने जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डॉ. नारायण प्रसाद उनियाल, डॉ. प्रमोद नौटियाल, डॉ. जगमोहन सिंह पुंडीर और डॉ. अतूल बमराड़ा के सहयोग से आयोजित इन प्रतियोगिताओं का बुधवार को परिणाम घोषित किया गया। क्विज के जूनियर वर्ग में जीआईसी देवली की आस्था व सीनियर वर्ग में चैलूसैंण द्वारीखाल के आदित्य जुयाल पहले स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतिायोगिता के जूनियर वर्ग में जीआईसी धुमाकोट नैनीडांडा की उर्वशी ध्यानी और सीनियर वर्ग में जीजीआईसी पैडुल की मानसी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निबंध व कविता लेखन के जूनियर वर्ग में उप्रावि शिरासू के ऋषभ राणा और जीआईसी पौड़ी के अमन ने बाजी मारी। कविता लेखन में जीआईसी दूदाधारखाल की प्रिया व जीआईसी धुमाकोट की उर्वशी ध्यानी पहले स्थान पर रहीं। इसके साथ ही बुधवार को प्रथम 15 रैंक प्राप्त बालिकाओं की द्वितीय चरण की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जीआईसी सबदरखाल कोट की छात्रा सीता नेगी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। सिद्धि भट्ट दूसरे और जीआईसी नैनीडांडा की प्रेरणा तृतीय स्थान पर रही। समापन मौके पर एससीआरटी से संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप रावत, जिला शिक्षाधिकारी कुंवर सिंह रावत डायट के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह कलेठा, प्रो. मोहन बिष्ट, खंड शिक्षाधिकारी सुमेर सिंह कैंतुरा, प्रमुख दीपक भंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें