फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चारधाम यात्रा से पहले हवाई किराया बढ़ने के संकेत

Wed, 15 Apr 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही हवाई सेवा के किराये में बढ़ोतरी के संकेत मिलने लगे हैं। श्रीनगर स्थित स्वीत हेलिपैड से संचालित हेरिटेज एविएशन की उड़ानें देहरादून, टिहरी, श्रीनगर और गौचर के बीच संचालित हो रही हैं जिनमें यात्रा सीजन के कारण बदलाव की तैयारी है। हेरिटेज एविएशन की फ्लाइट देहरादून से उड़ान भरकर पहले टिहरी, फिर श्रीनगर होते हुए गौचर पहुंचती है। वापसी में भी यही रूट अपनाया जाता है।
विज्ञापन

कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर अभिलाष पटवाल ने बताया कि वर्तमान में यह सेवा विशेष ऑफर के तहत चलाई जा रही है। अभी टिहरी और गौचर तक शॉर्ट फ्लाइट का किराया 1,000 रुपये है जबकि देहरादून से गौचर तक का किराया 3,000 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) है। सभी टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं। अभिलाष पटवाल के अनुसार चारधाम यात्रा को देखते हुए कंपनी जल्द ही नई टैरिफ सूची जारी कर सकती है। इस संबंध में एक-दो दिन में बैठक प्रस्तावित है। सूत्रों के मुताबिक शॉर्ट फ्लाइट के किराये करीब 500 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें