फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ढोल दमाऊं के साथ शहर में निकली श्रीराम की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। सांस्कृतिक नगरी पौड़ी में रामलीला के 124वें मंचन के अंतिम दिन श्रीराम माता सीता व भ्राता लक्ष्मण व हनुमान की शहर के विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई। जहां बड़ी संख्या में रामभक्तों ने भगवान राम की शोभायात्रा में शामिल हुए।



पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार शहर के रामलीला मैदान में रविवार को श्रीराम की शोभायात्रा की तैयारियां हुई। सुबह से ही रामलीला कमेटी व शहरवासी प्रभुश्रीराम की शोभायात्रा की तैयारियों में जुटे रहे। जहां फूल मालाओं, ढोल दमाऊं व बैंड बाजों के साथ भगवान की शोभायात्रा मुख्यालय के कलक्ट्रेट परिसर, धारारोड, बस स्टेशन, लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से पुन: माल रोड होते हुए शोभायात्रा एजेंसी चौक से अपर बाजार व रामलीला मैदान में संपन्न हुई। मंचन के अंतिम दिन राम सीता व लक्ष्मण हनुमान समेत अन्य वानर सेना अयोध्या पहुंचती है। जहां अनुज भरत माता कौशल्या, कैकई, सुमित्रा आदि श्रीराम व सीता का भव्य स्वागत करते हैं। अयोध्या में राम-भरत का मिलाप व मंगल गीत गायन के बाद अयोध्या में प्रकाशोत्सव के साथ भगवान श्रीराम का विधिविधान के साथ राज्याभिषेक हुआ। इस मौके पर शहरवासियों व आयोजकों ने श्रीराम वंदना कर सभी के कुशलक्षेम की प्रार्थना की। राम दीपक बिष्ट, सीता आयुषी नेगी, लक्ष्मण राहुल टप्पू व हनुमान की भूमिका में पारस रहे। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक गौरी शंकर थपलियाल, अध्यक्ष उमा चरण बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष मनोज रावत, राम सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, महिताब सिंह और वीरेंद्र खंकरियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें