आईसीएससी की परीक्षा में सेंट थेरेसास स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में कक्षा 12 में 104 और कक्षा 10 में 158 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल में श्रेया रावत ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया, जबकि अनुकृति हटवाल (97.6 प्रतिशत) ने दूसरा और अंशिका रावत (97.4 प्रतिशत) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इंटर में आकांक्षा और हार्दिक प्रथम
श्रीनगर। इंटरमीडिएट परीक्षा में सेंट थेरेसास स्कूल की आकांक्षा चमोली और हार्दिक हटवाल 96.25 फीसदी अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। कुणाल नेगी ने 94.75 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि तीसरे स्थान पर रहे सिद्धांत नैथानी ने 93.25 फीसदी अंक प्राप्त किए।
भाई-बहन रहे टॉपर
श्रीनगर। कक्षा 12वीं के टॉपर हार्दिक और कक्षा 10 में दूसरे स्थान पर रही अनुकृति हटवाल भाई-बहन हैं। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं। उनके पिता डा. सूर्यकांत हटवाल का श्रीनगर में क्लीनिक है। भाई-बहन भी मेडिकल फील्ड में जाना चाहते हैं।