फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एसजीआरआर में दीपोत्सव पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, श्रीनगर में दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजित ड्रॉइंग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में लक्ष्य भंडारी व जूनियर वर्ग में श्रेया थपलियाल ने बाजी मारी। दीया मेकिंग प्रतियोगिता में गरिमा, क्राफ्ट प्रतियोगिता में रूही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य केशव चंद्र लखेड़ा ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। आयोजन में कमल प्रकाश नौटियाल, देवेश्वरी थपलियाल, अंजना मैठाणी, बलवीर सिंह रावत, राजेंद्र सौंरियाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत थाती डागर में आभा कार्ड शिविर आयोजित
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत थाती डागर के पंचायती भवन में क्रिसिल फाउंडेशन के सीएफएल प्रोजेक्ट, हिंडोलाखाल के तत्वावधान में बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम तथा आभा कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर सीएफएल हिंडोलाखाल के एरिया मैनेजर अंकित मिश्रा एवं फील्ड कोऑर्डिनेटर सरिता देवी ने ग्रामीणों को बैंक खातों के महत्व, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन, साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी। मौके पर ग्राम प्रधान संजय प्रसाद भट्ट के सहयोग से आयोजित इस शिविर में क्षेत्रवासियों के कुल 82 आभा हेल्थ कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें