फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अलकेश्वर घाट मार्ग पर सीवर चोक, सड़क पर फैला गंदा पानी

Tue, 14 Oct 2025 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अलकेश्वर घाट मार्ग पर गोशाला के समीप मंगलवार सुबह सीवर के दो चैंबर चोक हो गए। सीवर का गंदा पानी और मलबा सड़क पर फैल गया। बदबू और गंदगी से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया। यह मार्ग चार स्कूलों से जुड़ा है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे आते-जाते हैं।
विज्ञापन

सीवर चोक होने से बच्चों और महिलाओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इससे विवि के छात्र-छात्राओं और चौरास क्षेत्र के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी आनंद भंडारी, आशुतोष डबराल और राजेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि सीवर चोक होना इस मार्ग की लंबे समय से समस्या बनी हुई है।
आए दिन यह समस्या आ रही, लेकिन विभाग इसके समाधान के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता रश्मि शाह ने बताया कि-अलकेश्वर घाट मार्ग पर बार-बार सीवर चोक होने की मुख्य वजह लोगों द्वारा नालियों में बोतलें और अन्य ठोस सामग्री फेंकना है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र नीचे की ओर होने से सारा मलबा यहीं जमा हो जाता है। कहा कि चोक सीवर लाइन को खोल दिया गया है और सफाई कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें