फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर छात्रसंघ सचिव सहित सात छात्रों का चालान

Wed, 19 Jul 2023 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ सचिव सहित सात छात्रों को नशे में देररात हुड़दंग मचाना भारी पड़ गया। छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने छात्रसंघ सचिव सहित सात छात्रों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने छात्रों को ऐसा दोबारा न करने की कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

कोतवाल श्रीनगर रवि सैनी ने बताया कि बीते 15 जुलाई की रात को श्रीनगर-बुघाणी रोड पर शराब के नशे में छात्र हुड़दंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम सात छात्रों को पकड़कर कोतवाली ले आई। छात्रों की मेडिकल जांच में नशे में होने की पुष्टि हुई है। बताया कि छात्रसंघ सचिव सम्राट सिंह राणा, कार्तिक मीणा, अमन पंत, मनीष नेगी, नितिन नेगी, अर्जुन नेगी व अमिताश घिल्डियाल का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें